रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का विवादों के बीच आगाज:व्यवस्था पर सवाल, उपकरण जांच के लिए लगी लंबी कतारें – Shooters Unhappy Over Mismanagement As Long Queues Disrupt National Shooting Championships
खेल

राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का विवादों के बीच आगाज:व्यवस्था पर सवाल, उपकरण जांच के लिए लगी लंबी कतारें – Shooters Unhappy Over Mismanagement As Long Queues Disrupt National Shooting Championships

November 29, 2026


Shooters Unhappy Over Mismanagement as Long Queues Disrupt National Shooting Championships

राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप
– फोटो : AI

विस्तार

राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप की शुरुआत रविवार को अव्यवस्थाओं के बीच हुई। पुणे के बालेवाड़ी शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे हजारों निशानेबाजों को उपकरणों की जांच के लिए लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। जांच प्रक्रिया में देरी से खिलाड़ियों में नाराजगी देखने को मिली। कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी जाहिर करते हुए आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर से 7,500 से अधिक निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर तिरुवनंतपुरम तक के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने पुणे पहुंचे हैं। हालांकि, उपकरण जांच केंद्रों पर लंबी कतारों के कारण कई खिलाड़ियों को इस बात की चिंता सताने लगी कि कहीं देरी की वजह से वे अपने मुकाबले में हिस्सा लेने से वंचित न रह जाएं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X