महम। हरियाणा शुगरफेड के प्रबंध निदेशक आईएएस प्रदीप दहिया ने शनिवार शाम को महम स्थित द महम को-ऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। को-ऑपरेटिव शुगर मिल्स के प्रबंध निदेशक एचसीएस मुकुंद ने पिछले वर्ष के प्रदर्शन और वित्तीय स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुगर मिल्स 3 दिसंबर को अपने 37वें पेराई सत्र की शुरुआत करने जा रही है। इस सत्र में गन्ने का रकबा तेरह हजार एकड़ से बढ़कर 16,500 एकड़ हो गया है। मिल को इस सत्र में लगभग 23 से 24 लाख क्विंटल गन्ने की आवक की उम्मीद है। पिछले सत्र में यह आवक 18.15 लाख क्विंटल थी। संवाद