रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehabad News:भाई ने पानी बंद कर दिया था, इसलिए मारा – My Brother Had Turned Off The Water, So I Hit Him
फतेहाबाद

Fatehabad News:भाई ने पानी बंद कर दिया था, इसलिए मारा – My Brother Had Turned Off The Water, So I Hit Him

November 29, 2026


चरखी दादरी। गांव काकड़ौली हट्टी में छोटे भाई सुरेंद्र और उसकी पत्नी की हत्या के आरोपी शमशेर और उसके भतीजे को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को हत्या की वजह बताते हुए शमशेर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कह रहा है कि भाई ने पानी बंद कर दिया था, इसलिए मारना पड़ा। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी शमशेर पुलिस की गाड़ी में बैठा है। एक पुलिसकर्मी उससे सवाल-जवाब कर रहा है और वह बिना किसी पछतावे के हत्या की वजह बता रहा है। पुलिसकर्मी उससे हत्या का कारण पूछता है तो कहता है कि उसने मेरा पानी बंद कर दिया था, इसलिए मारना पड़ा।

उससे बहुत परेशान था। कई बार मैंने डायल 112 पर भी उसकी शिकायत की थी। इसके बाद वह सुरेंद्र और परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए किए काम गिनाने लगता है। वह कहता है छोटे भाई का घर उसने खुद बनवाया था। अपने हिस्से की जमीन भी दी थी। उसकी शादी करवाई और बहनों का घर बसाने की बात भी बताता है।

बेटी बेसहारा न रहे, इसलिए ट्रैक्टर के पैसे भी दिए : शमशेर कहता है कि उसका बटेऊ गोली खाकर मरने वाला था। उसे एक लाख रुपये दिए। चार लाख 52 हजार रुपये का ट्रैक्टर खरीदा था जिसे साढ़े तीन लाख रुपये में दे दिया ताकि लड़की बेसहारा न रहे। ढोला ढाणी निवासी कृष्ण का नाम लेकर कहता है कि उसे कभी चार लाख तो कभी पांच लाख रुपये देकर उसका कर्ज चुकाया।

पुलिसकर्मी से पूछता है कि शराब पहले पी थी या बाद में तो वह जवाब देता है कि हत्या करने के बाद। वह पुलिसकर्मियों से यह भी कहता है कि उसे दादरी लेकर चलो या दिल्ली। डीएसपी (मुख्यालय) धीरज कुमार ने बताया कि मृतक सुरेंद्र की बेटी सुमित के बयान पर शमशेर सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।

शमशेर और उसके भतीजे हरीश को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी सोमबीर ने बताया कि डंडों और कुल्हाड़ी से वार कर सुरेंद्र और उसकी पत्नी भानवती की हत्या की गई।

एक चिता में दोनों का अंतिम संस्कार करते हुए ग्रामीण। 

एक चिता में दोनों का अंतिम संस्कार करते हुए ग्रामीण। – फोटो : 1

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X