रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rohtak News:महम शुगर मिल का प्रबंध निदेशक ने किया निरीक्षण – The Managing Director Of Meham Sugar Mill Conducted An Inspection
रोहतक

Rohtak News:महम शुगर मिल का प्रबंध निदेशक ने किया निरीक्षण – The Managing Director Of Meham Sugar Mill Conducted An Inspection

November 29, 2026


The Managing Director of Meham Sugar Mill conducted an inspection.

महम शुगर मिल में निरीक्षण करने पहुंचे हरियाणा शुगर फेड निदेशक। स्रोत मिल प्रशासन

महम। हरियाणा शुगरफेड के प्रबंध निदेशक आईएएस प्रदीप दहिया ने शनिवार शाम को महम स्थित द महम को-ऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। को-ऑपरेटिव शुगर मिल्स के प्रबंध निदेशक एचसीएस मुकुंद ने पिछले वर्ष के प्रदर्शन और वित्तीय स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुगर मिल्स 3 दिसंबर को अपने 37वें पेराई सत्र की शुरुआत करने जा रही है। इस सत्र में गन्ने का रकबा तेरह हजार एकड़ से बढ़कर 16,500 एकड़ हो गया है। मिल को इस सत्र में लगभग 23 से 24 लाख क्विंटल गन्ने की आवक की उम्मीद है। पिछले सत्र में यह आवक 18.15 लाख क्विंटल थी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X