Mahendragarh-narnaul News:अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ की हुई आम सभा – General Body Meeting Of The Scheduled Caste/scheduled Tribe Employees’ Welfare Association Held
नारनौल। हरियाणा अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से आंबेडकर भवन में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान राजपाल गोरा ने की।
बैठक में उपस्थित सदन ने संघ में बनने वाले नए सदस्यों एवं आय-व्यय को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। संघ प्रधान राजपाल गोरा ने बताया कि आंबेडकर भवन के प्रथम तल पर 4 कमरें और 2 डोरमेट्री बनाए गए हैं, जिनके निर्माण लागत की राशि के लिए क्रमशः जयनारायण दुग्गल, राजपाल गोरा, सुनील गोरा, भीम सिंह सूंठवाल, राष्ट्रपति अवार्डी पूर्व सरपंच रोशनी देवी, धर्मवीर कटारिया और रामनिवास पुनिया ने 2-2 लाख रुपये का सहयोग दिया हैं।
महासचिव रामकिशन मरोडिया ने बताया कि संघ की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल जनवरी 2027 में पूरा होने जा रहा है । उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस महेंद्रगढ़ रोड़ स्थित प्रतिमा स्थल पर मनाया जाएगा। इसलिए सभा मे सर्वसम्मति से 17 जनवरी 2027 को संघ के त्रैवार्षिक चुनाव आयोजित करने की घोषणा की।
