रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bilaspur News:डीएवी स्कूल में खेल दिवस पर नौनिहालों ने दिखाया दमखम – Youngsters Showcased Their Mettle On Sports Day At Dav School
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:डीएवी स्कूल में खेल दिवस पर नौनिहालों ने दिखाया दमखम – Youngsters Showcased Their Mettle On Sports Day At Dav School

November 29, 2026


नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग, विजेताओं को मेडल देकर किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। डीएवी पब्लिक स्कूल श्री नयना देवी जी में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि और घवांडल पंचायत प्रधान कल्पना देवी व उपप्रधान वीरी सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने डीएवी गान से की। इसके बाद सातवीं कक्षा के तन्मय मिन्हास और आठवीं कक्षा की अदिति ठाकुर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट किया। प्रधानाचार्य डॉ. हरीश शर्मा ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों को जीत के साथ हार से सीखने और मिल-जुलकर आगे बढ़ने की भावना भी सिखाते हैं। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। नौनिहालों ने वेलकम मेलोडी डांस प्रस्तुत किया। नर्सरी और एलकेजी के बच्चों ने रिंग रेस, हर्डल जंप, गुब्बारे फोड़ने और लिटिल ब्रेन रेसर जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। यूकेजी के विद्यार्थियों ने कप का पिरामिड बनाने, मेंढक दौड़ और बिंदी चिपकाने जैसे खेलों में हिस्सा लिया। पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों के बीच बोरी दौड़, चम्मच-नींबू दौड़, तीन टांग दौड़ और बाधा दौड़ करवाई गई

नर्सरी की प्रतियोगिताओं में युवांश, अविकेत, नित्यांश, पाल, केवेश, हर्षिता, भव्या, आर्यन, अभयिता, अदिति, रिशा, कुशा, नित्या और अदविक विजेता रहे। एलकेजी वर्ग में दक्ष, अवयुक्त और मोक्ष ने प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। विजेता बच्चों को अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

खेल दिवस के दौरान अभिभावकों और शिक्षकों ने भी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अभिभावकों के बीच रस्साकशी आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी बच्चों के विकास के लिए जरूरी हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X