रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:2,400 छात्र-छात्राएं देंगे वीरभूमि कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षा – 2,400 Students Will Take Semester Examinations At Birbhum College

November 29, 2026


महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं की पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में 2,400 छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह परीक्षाएं कड़ी निगरानी के बीच आयोजित होंगी। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर समय-सारिणी जारी कर दी गई है। यह परीक्षाएं 25 दिसंबर से 24 जनवरी तक पूरे एक माह चलेंगी। सेमेस्टर परीक्षा की पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 और तीसरी पाली दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक कराई जाएगी।

वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय को इस बार छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच होगी। कॉलेज के गेट पर सघन तलाशी लेने के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। महाविद्यालय की ओर से आंतरिक सचल दल का भी गठन किया गया है। जो परीक्षार्थियों पर पूरी निगाह रखेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X