चित्रकूट। झूठी सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराना महिला को भारी पड़ गया। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) रेनू मिश्रा की अदालत ने शनिवार को शांता देवी को पॉक्सो एक्ट की धारा-22 में दोषी ठहराते हुए 500 रुपये जुर्माने से दंडित किया। जुर्माना न देने पर 10 दिन की साधारण कैद भुगतनी होगी।मामला थाना कर्वी कोतवाली नगर से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में महिला पर धारा 363, 376 भादसं व धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जांच में रिपोर्ट झूठी सूचना पर दर्ज होना सामने आया। इसी पर उसके विरुद्ध धारा-22 के तहत कार्रवाई हुई। आरोपी शांता देवी ने अदालत में स्वेच्छा से जुर्म कबूल किया। कहा कि वह गांव की अनपढ़ और गरीब महिला है। मुकदमा लड़ने की हैसियत नहीं है। अदालत ने जुर्म स्वीकारोक्ति पर जुर्माना लगाकर मामला समाप्त कर दिया।