बड़ी कार्रवाई:डीग में मिलावटी पनीर के दो प्लांटों का पर्दाफाश, 1800 किलो पनीर नष्ट; मुख्य संचालक फरार – Rajasthan Major Crackdown Two Adulterated Paneer Production Units Busted In Deeg News In Hindi

सांकेतिक
October 30, 2026

सांकेतिक
डीग जिला पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कैथवाड़ा थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर छापेमारी करके मिलावटी पनीर बनाने वाले प्लांटों का पर्दाफाश किया। इस संयुक्त कार्रवाई में अधिकारियों ने लगभग 1800 किलोग्राम मिलावटी पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया। यह जहरीला पनीर सोयाबीन तेल, पामोलिन ऑयल और एसएमपी पाउडर मिलाकर तैयार किया जा रहा था। मिलावटखोर इस नकली पनीर की आपूर्ति राजस्थान के अलावा पड़ोसी राज्यों हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कर रहे थे।
जाजमका में पहली छापेमारी
पुलिस की पहली कार्रवाई जाजमका गांव स्थित एक मकान में संचालित डेयरी पर हुई। मुखबिर की सटीक सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद चार-पांच लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके साहिल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि यह प्लांट घासेड़ा निवासी मसूद का है। पुलिस को मौके से 18 कट्टे एसएमपी पाउडर और रिफाइंड तेल के पीपे बरामद हुए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस ने 1600 किलोग्राम मिलावटी पनीर को वहीं नष्ट करवा दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता तथा खाद्य सुरक्षा अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पढे़ं: एआई चैटबॉट को दोस्त समझकर न बताएं निजी बातें, फोटो और पासवर्ड साझा करने से हो सकता है नुकसान
मांची के जंगल में दूसरी कार्रवाई
दूसरी छापेमारी मांची के जंगल में स्थित एक प्लांट पर की गई, जिसका संचालन अयूब और मुहीद कर रहे थे। पुलिस ने मौके से अली उर्फ अलीजान को गिरफ्तार किया। इस स्थान से भी पुलिस को भारी मात्रा में पामोलिन ऑयल, सोयाबीन तेल तथा एसएमपी पाउडर मिला। इसके अतिरिक्त पुलिस ने वहां मौजूद एक पिकअप वाहन और सामग्री को जब्त कर लिया। खाद्य सुरक्षा टीम ने यहां पाए गए 200 किलोग्राम मिलावटी पनीर को भी नष्ट करा दिया। इस संदर्भ में कैथवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करके विस्तृत जांच प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस की विशेष टीमों का गठन
कार्रवाई में कैथवाड़ा के थाना अधिकारी हीरालाल मीणा और डीएसटी टीम के उपनिरीक्षक अमर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर पनीर के विभिन्न नमूने एकत्र किए और उनकी गुणवत्ता की जांच की। पुलिस प्रशासन अब फरार चल रहे मुख्य संचालकों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन करके लगातार तलाश कर रहा है।
November 12, 2026
राजस्थान के भरतपुर जिले में खेत में हाथ-पैर बंधी अवस्था में मिले 42 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान भुसावर थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी राकेश के रूप में हुई है। वह ससुराल से घर लौटते समय लापता हो गए थे। अगले दिन एक खेत में अचेत अवस्था […]
November 11, 2026
राजस्थान के भरतपुर जिले में मंगलवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। बयाना-बसेड़ी स्टेट हाईवे पर बांध बारैठा के पास धौलपुर के बसेड़ी से बयाना आ रही यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी में पलट गई। बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में नौ माह की मासूम […]
November 10, 2026
भरतपुर संभाग मुख्यालय के डीग जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरावली गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो […]
