शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सागर:धसान नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे डोमन लोधी का शव 36 घंटे बाद बरामद, एसडीआरएफ की कड़ी मशक्कत – Body Of Doman Lodhi Recovered From Dhasan River After 36 Hours Of Sdrf Search Operations
सागर

सागर:धसान नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे डोमन लोधी का शव 36 घंटे बाद बरामद, एसडीआरएफ की कड़ी मशक्कत – Body Of Doman Lodhi Recovered From Dhasan River After 36 Hours Of Sdrf Search Operations

October 30, 2026


Body of Doman Lodhi recovered from Dhasan river after 36 hours of SDRF search operations

मृतक डोमन लोधी

विस्तार

सागर जिले के बंडा क्षेत्र के ग्राम उल्दन स्थित धसान नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के समय लापता हुए 45 वर्षीय डोमन लोधी का शव लगभग 36 घंटे चले सघन तलाशी अभियान के बाद बरामद कर लिया गया है। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खुवारी से श्रद्धालुओं का एक समूह मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए उल्दन के पास धसान नदी पहुंचा था। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान डोमन लोधी अपने कपड़े साथियों को सौंपकर नदी में उतरे थे, लेकिन वे वापस नहीं लौटे और गहरे पानी में समा गए। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी गई।

ये भी पढ़ें- खेत की मेड़ को लेकर बिगड़ी बात तो युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, मां समेत चार घायल

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत बहरोल पुलिस थाने को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को मौके पर बुलाया और तलाशी अभियान शुरू किया गया। नदी के चुनौतीपूर्ण हालात के बीच एसडीआरएफ की टीम ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और करीब 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार युवक के शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया।

बहरोल थाना प्रभारी धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और नियमानुसार पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक डोमन लोधी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X