शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
महू-नीमच मार्ग पर हादसा:तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर से तीन मासूम छात्रों की मौत, इनमें दो सगे भाई शामिल – Horrific Road Accident On The Mhow-neemuch Highwaythree People, Including
धार

महू-नीमच मार्ग पर हादसा:तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर से तीन मासूम छात्रों की मौत, इनमें दो सगे भाई शामिल – Horrific Road Accident On The Mhow-neemuch Highwaythree People, Including

October 31, 2026


Horrific road accident on the Mhow-Neemuch highwayThree people, including

धार के पीथमपुर में तीन छात्रों की मौत हो गई।

विस्तार

औद्योगिक नगरी पीथमपुर में गुरुवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में सेंट फ्रांसिस स्कूल के तीन मासूम छात्रों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम और शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-1 थाना क्षेत्र अंतर्गत महू-नीमच मार्ग पर महिंद्रा ब्रिज के पास यह दर्दनाक हादसा दोपहर करीब 2:00 बजे हुआ। सेंट फ्रांसिस स्कूल के तीन छात्र दो पहिया वाहन क्रमांक (क्रमांक MP 40 ML 4037) पर सवार होकर स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्र\ले ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान प्रियांश रजक, उत्कर्ष आंगन मोक्ष रजक और आयुषी रजक के रूप में हुई है। मृतकों में प्रियांश और मोक्ष दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बच्चे वाहन सहित सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर: खंडवा से ओंकारेश्वर रोड तक ट्रेनों का संचालन साल के अंत तक होगा शुरू; आसान होगी यात्रा

पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-1 थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शवों को अपने कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही, शिनाख्त कर घटना की सूचना तुरंत बच्चों के परिजनों को दी गई। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे शहर में शोक व्याप्त है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X