क्या बोल गए नेताजी:एलन मस्क पर भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान, बोले-दो घूंसा मारूंगा तो भाग जाएगा – Bjp Mp Janardan Mishra Controversial Remark Elon Musk Rewa

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने मस्क को लेकर दिया बयान
October 31, 2026

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने मस्क को लेकर दिया बयान
भारतीय जनता पार्टी के रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने उद्योगपति एलन मस्क को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के 56 इंच सीने वाले को कोई झुका नहीं सकता और न ही कोई ताकत दिखा सकता है। मस्क पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह दो घूंसा मारेंगे तो मस्क भाग जाएगा, इसलिए किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सांसद ने साफ कहा कि मस्क को अपनी शर्तों पर नहीं, बल्कि भारत की शर्तों पर ही देश में आने की अनुमति मिलेगी।
ये भी पढ़ें- सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: आरोपों के समर्थन में प्रतिमादेवी को पेश करने होंगे साक्ष्य, सुनवाई 29 अक्तूबर को
उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिया बयान
सांसद जनार्दन मिश्रा ने बुधवार दोपहर रीवा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच से यह बात रखी। इस दौरान मंच पर मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी उपस्थित थे। सांसद ने कहा कि मस्क ने यदि शर्तें मानी तो ही वह हिंदुस्तान में आने के लिए स्वीकृत होंगे और यदि वह अपनी शर्तें थोपेंगे तो उन्हें अस्वीकार कर दिया जाएगा। भाषण के दौरान उन्होंने सामाजिक सौहार्द पर भी बल दिया और कहा कि देश में जितना सौहार्द का वातावरण रहेगा, उतनी ही देश की तरक्की होगी।
नदी पर ब्रिज का भूमिपूजन
यह बयान सांसद ने रीवा स्थित लक्ष्मण बाग ट्रस्ट की जमीन के दोनों हिस्सों को आपस में जोड़ने के लिए नदी पर बनने वाले एक ब्रिज के भूमिपूजन कार्यक्रम में दिया। इस ब्रिज का भूमिपूजन उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया। इस नए ब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद लक्ष्मण बाग मंदिर, गौशाला और नवनिर्मित संस्कृत विश्वविद्यालय के बीच लोगों का आवागमन काफी आसान और सुगम हो जाएगा।
November 13, 2026
फर्जी अनुकंपा नियुक्ति मामले में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ एफआईआर विस्तार जिले में शिक्षा विभाग के फर्जी अनुकंपा नियुक्ति मामले में संभागायुक्त ने पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गंगाप्रसाद उपाध्याय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। संभागायुक्त ने एक ही मृत कर्मचारी के दो वारिसों को नियम विरुद्ध तरीके से अनुकंपा […]
November 12, 2026
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश का दबदबा देखने को मिला। प्रदेश के नौ नगरीय निकायों ने अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय सम्मान हासिल कर स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी उपलब्धि दर्ज कराई। 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जबलपुर देश […]
November 10, 2026
धनतेरस के दिन जिस घर में त्योहार की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां मातम पसर गया। महज 18 हजार रुपये के लालच में दो युवकों और एक नाबालिग ने 60 वर्षीय बकरी व्यापारी लख्खू चिकवा की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले व्यापारी का गला घोंटा, फिर शव को बौलिया घाट के जंगल में नाले […]
