फतेहाबाद। तहसील फतेहाबाद में बुधवार को तहसीलदार शिखर मिश्रा ने बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की बूथवार समीक्षा की। इस दौरान फार्म संख्या 6, 7 और 8 के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। समीक्षा में जिन भाग संख्याओं में कार्य की प्रगति कम पाई गई, वहां संबंधित बीएलओ और सुपरवाइजर को विशेष ध्यान देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार शिखर मिश्रा ने जनगणना कार्य के लिए नियुक्त प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आवश्यक किट वितरित कीं।