रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
औरैया

Auraiya News:ऑटो में से महिला का बैग पार, चालक हिरासत में – Woman’s Bag Stolen From Auto-rickshaw; Driver In Custody

November 21, 2026


बिधूना। मामा की शादी में शामिल होने जा रही महिला का जेवर रखा बैग ऑटो से पार हो गया। महिला ने ऑटो चालक पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बैग पार करने का शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

फर्रुखाबाद स्थित जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव घाटमपुर निवासी संध्या शुक्रवार को मामा की शादी में बिधूना होते हुए सदर कोतवाली के गांव शेरपुर सरैया जा रही थीं। बिधूना से उन्होंने एक ऑटो में बैठकर अपना बैग रख दिया। ऑटो में पहले से भी कुछ लोग सवार थे। करीब चार से पांच किलोमीटर आगे पहुंचने पर महिला ने देखा कि उनका बैग मौके पर नहीं है। इस पर उन्होंने ऑटो चालक से पूछताछ की तो वह ऑटो लेकर भागने लगा। हालांकि महिला ने साहस दिखाते हुए उसे रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। अपराध निरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बैग गिरने की सूचना मिली है। तलाश की जा रही है। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X