रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Auraiya News:कार की टक्कर से किशोर की मौत – Teenager Killed After Being Hit By A Car
औरैया

Auraiya News:कार की टक्कर से किशोर की मौत – Teenager Killed After Being Hit By A Car

November 24, 2026


Teenager killed after being hit by a car

फोटो -11- मृतक सचिन की फाइल फोटो

औरैया। कोतवाली के फफूंद चौराहे के पास शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर सचिन कुमार की मौत हो गई। यह घटना रात करीब 8:45 बजे हुई, जब सचिन घर का सामान लेने बाजार जा रहा था। परिवार पहले ही अपने मुखिया को खो चुका था, अब बेटे की मौत से मां और बहनों को गहरा सदमा लगा है।

मोहल्ला बनारसीदास निवासी सचिन काली माता मंदिर से कुछ आगे पहुंचा था। तभी इटावा रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने गलत साइड में आकर उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल किशोर को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचिन के पिता की करीब 10 वर्ष पहले बीमारी से मौत हो चुकी थी। परिवार में दो भाई और चार बहनें हैं, जिनमें से एक बड़ी बहन विवाहित है।

मां सीता देवी ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थार गाड़ी के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X