रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बहराइच

Bahraich News:बाइक की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत – Elderly Man Dies After Being Hit By A Motorcycle

November 24, 2026


पयागपुर। पयागपुर-पुरैना मार्ग पर मंगलवार दोपहर बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में ग्रामीण की मौत हो गई। अहिरनपुरवा के पास नहर के निकट हुए हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पयागपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान परमानंद शुक्ला (65) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परमानंद शुक्ला साइकिल से घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। बाइक खजुरी गांव निवासी नागेंद्र चला रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि परमानंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पयागपुर पुलिस ने घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परमानंद शुक्ला खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X