Balrampur News:नाबालिग का गर्भपात कराने के लिए बनेगी टीम – A Team Will Be Formed To Carry Out An Abortion For A Minor
बलरामपुर। विशेष पॉक्सो न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद नाबालिग का गर्भपात कराने की तैयारी शुरू हो गई है। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राज कुमार वर्मा को चिकित्सकों की टीम गठित करने और जरूरी प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल बोर्ड की देखरेख में पीड़िता का सुरक्षित गर्भपात कराया जाएगा।
ललिया थाना क्षेत्र की करीब 16 वर्षीय पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि मेडिकल जांच में हुई थी। उसके पिता ने आठ अक्तूबर को विशेष पॉक्सो न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर गर्भपात की अनुमति मांगी थी। मामले की सुनवाई के दौरान मेडिकल रिपोर्ट में गर्भ की अवधि नौ सप्ताह और दो दिन बताई गई। पीड़िता और उसके माता-पिता ने भी गर्भपात के लिए सहमति दी थी। इसके बाद विशेष न्यायाधीश राहुल सिंह ने 19 नवंबर को गर्भपात की अनुमति दे दी। सीएमओ ने बताया कि महिला अस्पताल के सीएमएस को टीम गठित कर आगे की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
