रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बलिया

Ballia News:बेकाबू बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत – Out-of-control Bike Crashes Into A Tree; One Dead

November 26, 2026


रसड़ा। बलिया मार्ग स्थित माधोपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

कोतवाल कौशल पाठक ने बताया कि मऊ के अइलख निवासी लल्लन सिंह (55) अपने साथी जौनपुर जनपद के जगदीशपुर जगरनाथ पट्टी निवासी विद्यासागर सिंह (67) के साथ बाइक से बलिया से रसड़ा की ओर जा रहे थे। माधोपुर गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि विद्यासागर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि लल्लन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल लल्लन सिंह को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X