रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भदोही

Bhadohi News:758 वाहनों का चालान, 10.73 लाख रुपये का जुर्माना – 758 Vehicles Fined, Penalties Totaling Rs 10.73 Lakh

November 25, 2026


जिले में सोमवार को पुलिस और यातायात विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 758 वाहनों का चालान किया गया। इन पर कुल 10 लाख 73 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान चौराहों पर पुलिस टीम को देखकर कई वाहन चालक दूसरे रास्तों से निकलने का प्रयास करते नजर आए। ज्यादातर चालान हेलमेट न लगाने, तीन सवारी बैठाने और सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने पर किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी। यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि गोपीगंज, औराई, बाबूसराय, जंगीगंज, ऊंज और ज्ञानपुर सहित विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 600 दोपहिया और 158 चारपहिया समेत कुल 758 वाहनों का चालान किया गया। इन पर 10 लाख 73 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X