रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिजनौर

Bijnor News:बिजनौर पालिका बोर्ड ने 109 निर्माण कार्यों को दी मंजूरी – Bijnor Municipal Board Approves 109 Construction Projects

November 26, 2026


बिजनौर। नगर पालिका परिषद बिजनौर की बोर्ड बैठक बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में संपन्न हुई। बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े 109 निर्माण कार्य, 25 हाईमास्ट टावर और 100 एलईडी लाइटें लगाने के प्रस्तावों को हरी झंडी दिखाई गई।

इसके अतिरिक्त एक नवीन कान्हा गोशाला के निर्माण और भव्य बिजनौर महोत्सव के आयोजन पर भी सहमति बनी। आगामी शीतलहर को देखते हुए आमजन को ठंड से बचाने के लिए अस्थायी शेल्टर होम बनाने का निर्णय लिया गया। मुख्य चौराहों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था भी की जाएगी। बैठक में चार माह के आय-व्यय के ब्योरे को भी मंजूरी मिली। बैठक के दौरान कुछ मौखिक प्रस्ताव भी रखे गए। वार्ड-18 के सभासद दीपक गर्ग ने आईटीआई के पास नगीना रोड चौक का नाम ”भगवान विश्वकर्मा चौक” रखने का प्रस्ताव दिया। नामित सदस्य सुरेन्द्र सिंह ने नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग को सरदार भगत सिंह रोड घोषित करने की मांग रखी। उन्होंने कृष्णा कॉलेज तिराहे पर सरदार भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने की, जबकि अधिशासी अधिकारी रामपाल ने इसका संचालन किया। इसमें 32 सभासदों एवं अधिकारी, कर्मचारियों ने भाग लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X