रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बुलंदशहर

Bulandshahar News:प्लाट बेचने के नाम पर एक लाख की ठगी का आरोप – Allegation Of A One-lakh Rupee Fraud Under The Pretext Of Selling A Plot

November 26, 2026


बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी लोकेश कुमार ने प्लॉट बेचने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। लोकेश एक मकान में किराए पर रहते थे, जहां एक महिला भी किराएदार थी। आरोप है कि महिला ने प्लॉट दिलाने के लिए उनसे 50 हजार रुपये नकद लिए। मई 2026 में 50 हजार रुपये ऑनलाइन हस्तांतरित कराए गए। 12 नवंबर को लोकेश को पता चला कि उक्त प्लॉट का बैनामा महिला के नाम तीन लाख रुपये में हो चुका है। 16 नवंबर की सुबह मंदिर से पत्नी के साथ लौटते समय आरोपियों ने उन्हें रोका। रुपये मांगने पर गालीगलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X