रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:मिल्खी राम और लेखराज चंदेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार और विशाल शर्मा महामंत्री नियुक्त – Milkhi Ram And Lekhraj Chandel Appointed As Senior Vice-presidents; Rajesh Kumar And Vishal Sharma Appointed As General Secretaries

November 22, 2026


भाजपा शहरी इकाई घुमारवीं ने नई कार्यकारिणी की गठित

संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल घुमारवीं की शहरी इकाई की नई कार्यकारिणी का रविवार को गठन किया गया। शहरी इकाई अध्यक्ष कर्म चंद चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और सदस्यों की नियुक्तियां की गईं।

नई कार्यकारिणी में मिल्खी राम और लेखराज चंदेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजेश कुमार और विशाल शर्मा को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर ओंकार चोपड़ा, प्रकाश सांख्यान, सतीश गौतम, कुलदीप शर्मा, शिव शर्मा और संजू शामा को नियुक्त किया गया। वहीं, राकेश शर्मा, शिव कुमार, रवि उप्पल, सुरेश सांख्यान, ओम प्रकाश और जगजीत कुमार को सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा राजेंद्र प्रसाद को कोषाध्यक्ष और सुरेंद्र शर्मा (बल्ल) को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नगर परिषद घुमारवीं के अध्यक्ष अमित कुमार को मीडिया प्रभारी तथा मंगल ठाकुर को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

युवा और महिला मोर्चा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। निखिल शर्मा को युवा मोर्चा शहरी इकाई का अध्यक्ष और विमला ठाकुर को महिला मोर्चा शहरी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनों को जल्द अपनी कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यकारिणी सदस्यों में राकेश कुमार (पिंकू), संदीप शर्मा, शांति भूषण, मनोज पी., मुकेश धीमान, शुभम शर्मा, मोहित राय, सुभाष, ब्रह्मानंद शर्मा, अमित, रवि शर्मा, विजय कुमार, भूपेश गौतम, मिलन महाजन, कमल महाजन, गगन महत्ता, विशाल रतवान, शिव उप्पल, अरविंद शर्मा, अभिषेक शर्मा, अनमोल शर्मा, हर्षवर्धन और निशांत चौहान सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।

शहरी इकाई अध्यक्ष कर्म चंद चंदेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय से जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X