शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बदायूं

Budaun News:सिटी में आज – Food Department Team Collects Sample Of Puffed Rice (parmal) From Naina Sweets

November 20, 2026


शोभायात्रा : उझानी में खाटू नरेश श्रीश्याम प्रभु की जयंती पर शोभायात्रा एमजीपी कॉलेज रोड से सुबह नौ बजे निकाली जाएगी।

भंडारा : बिल्सी के मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी स्थित श्री श्याम भवन पर श्री लखदातार सेवा समिति की ओर से बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर भंडारा सुबह 10 बजे से।

सेमीनार : गिंदो देवी महाविद्यालय की ओर से वैभव लॉन में एआई पर सेमीनार सुबह 10 बजे से।

ईवीएम का प्रदर्शन : मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए तहसीलाें व कलक्ट्रेट में कार्यक्रम सुबह 10 बजे से।

बैठक : कलक्ट्रेट सभागार में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने के संबंध में बैठक दोपहर 12 बजे से।

श्रीमद्भागवत कथा : बिसौली में श्रीराम माहेश्वरी शिक्षण संस्थान बसेई के मैदान में श्रीमद्भागवत कथा अपराह्न एक बजे से।

सड़क सुरक्षा की बैठक : सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में शाम 3 बजे से।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X