Chandauli News:जौनपुर और गाजीपुर से 34 निरीक्षकों का चंदौली तबादला – 34 Inspectors Transferred From Jaunpur And Ghazipur To Chandauli
चंदौली जिले के पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जौनपुर और गाजीपुर से 34 निरीक्षकों को चंदौली भेजा गया है।
इनमें जौनपुर से 20 और गाजीपुर से 14 निरीक्षक शामिल हैं। वहीं, चंदौली से आठ निरीक्षकों का दूसरे जिलों में तबादला किया गया है। इनमें पांच गाजीपुर और तीन जौनपुर भेजे गए हैं।
आदेश के अनुसार जौनपुर से चंदौली आने वाले निरीक्षकों में संतोष कुमार सिंह, तेज बहादुर सिंह, सतीश कुमार सिंह, हरिनाथ प्रसाद भारती, दीपेंद्र सिंह, विनीत राय, अनीता सिंह, अमित कुमार सिंह, घनानंद त्रिपाठी, राजेश कुमार मिश्र, ठाकुर, मनोज कुमार पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद पांडेय, संजय कुमार यादव और अरुण कुमार शामिल हैं।
इसी तरह गाजीपुर से चंदौली आने वाले निरीक्षकों में अशोक कुमार मिश्रा, संतोष कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, वीरेंद्र कुमार मिश्र, प्रताप नारायण और रामसजन यादव शामिल हैं। संवाद
