रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंदौली

Chandauli News:डाला छठ के बाद घर वापस जाने वालो को नहीं होगी दिक्कत, स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध है सीट – Those Returning Home After Chhath Wont Face Any Trouble, Seats Are Available On Special Trains

November 15, 2026


डाला छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए 50 से अधिक स्पेशल ट्रेंनें पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली चलाई है। इन ट्रेनों में बडी संख्या में लोग त्योहार मनाने महानगरों से घर पहुंचे। डाला छठ बीतने क बाद अब काम पर वापस जाने की भी चिंता सताने लगीी है। लोग सीट रिजर्व कराने के लिए रिजर्वेशन ऑफिस पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ रेलवे की माने तो 17 से 30 नवंबर तक अप की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली है। काम पर वापस जाने वालों को दिक्कत नहीं होगी। रेलवे ने इसके लिए सभी ट्रेनों की सूची जारी की है।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है। 16 नवंबर को चार दिवसीय डाला छठ का समापन होगा। इसके बाद से काम पर वापस जाने वालों की भीड़ होगी। वर्तमान में 17 से 30 नवंबर तक जयनगर से मंबई, दानापुर से सोगारिया, पटना से खातीपुरा, झंझारपुर से रांची, पटना से विशाखापट्टनम, पटना से नादेड़, सासाराम से चर्लापल्ली, बरौनी से चंडीगढ़,गया से दिल्ली, धनबाद से शकूरबस्ती, दानापुर से आनंद विहार, पटनासे नई दिल्ली वंदे भारत, दानापुरसे हड़पसर के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में सीट मौजूद है। यात्री इसमें रिजर्वेशन कराकर आरामदायक यात्रा कर सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X