रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:कीमो के बाद छिपे कैंसर पर वार, ब्लड कैंसर की वापसी रोकने की नई उम्मीद – Targeting Hidden Cancer After Chemotherapy: A New Hope For Preventing The Return Of Blood Cancer
चंडीगढ़

Chandigarh News:कीमो के बाद छिपे कैंसर पर वार, ब्लड कैंसर की वापसी रोकने की नई उम्मीद – Targeting Hidden Cancer After Chemotherapy: A New Hope For Preventing The Return Of Blood Cancer

November 27, 2026


चंडीगढ़। ब्लड कैंसर का इलाज कराने के बाद भी मरीजों को बीमारी दोबारा लौटने का डर सताता है। कीमोथेरेपी के बाद भी कैंसर की कुछ कोशिकाएं बोन मैरो यानी हड्डियों के अंदर खून बनाने वाले हिस्से में छिपी रह जाती हैं। यही कोशिकाएं कुछ समय बाद कैंसर को फिर से सक्रिय कर सकती हैं। अब इस चुनौती से निपटने के लिए पीजीआई और इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईएनएसटी), मोहाली के वैज्ञानिकों ने नई नैनो-इम्यूनोथेरेपी विकसित की है। इसकी खासियत है कि यह कैंसर कोशिकाओं को निशाना बनाने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी सक्रिय करने में मदद करती है। शुरुआती प्रयोगों में इसके सकारात्मक परिणाम मिले हैं। हालांकि, मरीजों पर इस्तेमाल से पहले इसके क्लिनिकल ट्रायल होने जरूरी हैं।

इसी तरह की आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को मरीजों तक पहुंचाने की संभावनाओं पर पीजीआई के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन (नाइन) में वीरवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सेल थेरेपी एंड ट्रांसलेशनल रिसर्च (सीटीटीआर-2026) शुरू हुई। इसमें देशभर के हेमेटोलॉजिस्ट, कैंसर विशेषज्ञ और वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X