Faridabad News:छांयसा मेडिकल कॉलेज में दोबारा शुरू हुई अल्ट्रासाउंड की सुविधा – Ultrasound Facility Resumes At Chhainsa Medical College
बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की सुविधा दोबारा शुरू हो गई है। मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण करीब दो सप्ताह से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे थे। अब मशीन ठीक होने के बाद मरीजों को राहत मिली है। इससे मेडिकल कॉलेज के आसपास के गांवों में रहने वाले 20 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बीके अस्पताल रेफर नहीं किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. देवेंद्र अटल ने बताया कि संस्थान में ओपीडी शुरू हुए चार साल से अधिक समय हो चुका है। शुरुआत में संसाधनों की कमी के कारण यहां कम मरीज उपचार के लिए आते थे। लेकिन अब खून की जांच, डिजिटल एक्स-रे, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाएं शुरू होने से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
