रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehpur News:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को युवाओं में उत्साह, दो दिन में 44,682 आवेदन – Youth Show Enthusiasm For Getting Their Names Added To The Electoral Roll; 44,682 Applications Received In Two Days
फ़तेहपुर

Fatehpur News:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को युवाओं में उत्साह, दो दिन में 44,682 आवेदन – Youth Show Enthusiasm For Getting Their Names Added To The Electoral Roll; 44,682 Applications Received In Two Days

November 23, 2026


फतेहपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिले के 2318 बूथों पर शनिवार और रविवार को आयोजित मतदाता मेलों में नए मतदाता बनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया।

दो दिनों में कुल 44,682 लोगों ने नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरा। इनमें शनिवार को 21,956 और रविवार को 22,726 आवेदन आए। इस तरह शनिवार की तुलना में रविवार को 770 अधिक आवेदन हुए।

प्रशासन ने सभी बूथों पर बीएलओ की तैनाती कर मतदाताओं को नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया। इसके लिए बूथों पर पहुंचे लोगों ने फार्म-6 भरकर जमा किए।

एसआईआर के बाद जिले की मतदाता सूची में 17,35,900 मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण के दौरान अब तक 42,964 नए मतदाताओं के नाम और जोड़े जा चुके हैं। इससे कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 17,78,864 हो गई है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में जिले में अब भी करीब 1.57 लाख मतदाता कम हैं। पिछले चुनाव में जिले में कुल 19,35,891 मतदाता थे।

विशेष अभियान दिवस पर डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जीआईसी के बूथ संख्या 37 से 42 और नागा निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 65 से 68 का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए।

16 दिसंबर तक मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं नाम

मतदाता सूची में नए नाम शामिल करने, अपमार्जन और त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी 2318 बूथों पर 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान आयोजित होगा। इसके अलावा अन्य दिनों में भी 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा फार्म-6 भरकर अपने बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं।

एडीएम विनय पांडेय ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 और 29 नवंबर को भी बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से सूची में अपना नाम अवश्य जांचने की अपील की। मतदाता घर बैठे भी मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

फोटो-25-फतेहपुर: शहर के जीआईसी स्थित बूथ का निरीक्षण करतीं डीएम। स्रोत: सूचना

फोटो-25-फतेहपुर: शहर के जीआईसी स्थित बूथ का निरीक्षण करतीं डीएम। स्रोत: सूचना

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X