Pratapgarh News:11 महीने में सोना 47 हजार तो चांदी 2.42 लाख रुपये सस्ती – S, Gold Has Become Cheaper By 47,000 And Silver By 2.42 Lakh
सहालग में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट ने ग्राहकों को राहत दी है। रविवार को सोने का भाव 1,25,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 1.55 लाख रुपये प्रति किग्रा पहुंच गए। वहीं, ऊंचे भाव पर निवेश करने वालों की चिंता बढ़ी है।
सराफा कारोबारियों के अनुसार, जनवरी में सोना 1,73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर था। अब इसमें करीब 47 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
चांदी भी जनवरी में 3.98 लाख रुपये प्रति किग्रा थी। जो रविवार को घटकर 1.55 लाख रुपये हो गई। इन 11 महीनों में चांदी के भाव में करीब 2.42 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
सराफा कारोबारी प्रहलाद खंडेलवाल और मनीष केसरवानी ने बताया कि सोने और चांदी के भाव इस साल के निचले स्तर पर हैं। जिन घरों में शादियां हैं, वह खरीदारी के लिए आ रहे हैं।
सराफा एसोसिएशन के जिला संरक्षक राजेंद्र केसरवानी ने बताया कि वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का असर स्थानीय बाजार पर भी पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और डॉलर की मजबूती से सोने के भाव प्रभावित हो रहे हैं।
सोने के भाव प्रति 10 ग्राम
माह
जनवरी
फरवरी
मार्च
अप्रैल
मई
जून
जुलाई
अगस्त
सितंबर
अक्तूबर
नवंबर
चांदी के भाव प्रति किग्रा
माह
जनवरी
फरवरी
मार्च
अप्रैल
मई
जून
जुलाई
अगस्त
सितंबर
अक्तूबर
नवंबर
नोट- आंकड़े स्थानीय व्यापारी संगठन के अनुसार।
