शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गाज़ियाबाद

Ghaziabad News:दिल्ली कोल्ट्स सीसी ने 10 विकेट से दर्ज की एकतरफा जीत – Delhi Colts Cc Secured A One-sided 10-wicket Victory

November 10, 2026


गाजियाबाद। अटोर स्थित मास्टर स्ट्राइकर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे गुड माॉर्निंग कप के लीग मुकाबले में दिल्ली कोल्ट्स सीसी ने एम-10 क्रिकेट अकादमी ए को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। गेंदबाजों ने पहले विपक्षी टीम को महज 77 रन पर समेट दिया, जिसके बाद सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए केवल आठ ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एम-10 क्रिकेट अकादमी ए की शुरुआत बेहद खराब रही। दिल्ली कोल्ट्स के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। पूरी टीम 27 ओवर में 77 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। 78 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कोल्ट्स सीसी के सलामी बल्लेबाजों ने विपक्षी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तेज गति से रन जुटाते हुए सिर्फ आठ ओवर में बिना किसी नुकसान के 81 रन बनाकर टीम को 10 विकेट से शानदार जीत दिला दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X