Ghazipur News:19 नवंबर को सड़क हादसे में हुई थी मौत, दूसरे दिन शिनाख्त – Died In A Road Accident On November 19; Identified The Following Day

वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत वाली खबर में…फोटो नंबर 05 -मृतक मनोज कुमार-फाइल फोटो-स
November 22, 2026

वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत वाली खबर में…फोटो नंबर 05 -मृतक मनोज कुमार-फाइल फोटो-स
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के पहेतियां गांव स्थित चकबाकर के पास बीते 19 नवंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत बाइक सवार युवक की शिनाख्त शुक्रवार को मरदह थाना के भोजापुर गांव निवासी के रूप में हुई। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जंगीपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि भोजापुर निवासी रवि प्रकाश ने तहरीर देकर बताया कि भाई मनोज कुमार (30) बीते 19 नवंबर की रात पहेतियां स्थित ननिहाल से बाइक से गांव लौट रहे थे। पहेतियां गांव के पास चकबाकर स्थित फोरलेन पर किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी हाउस में भेजवा दिया। 20 नवंबर को तलाश करते हुए पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। वह मरदह थाना के भोजापुर निवासी मनोज कुमार था। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया था। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवक के भाई की तहरीर पर शनिवार की दोपहर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अज्ञात वाहन और चालक को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
नंदगंज। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे पर सड़क हादसे में शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त शनिवार को शादियाबाद थाना के कुकुड़ा गांव निवासी विशाल यादव के रूप में हुई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि शादियाबाद थाना क्षेत्र के कुकुड़ा गांव निवासी युवक के चाचा रमेश सिंह यादव ने तहरीर देकर बताया कि भतीजा विशाल यादव शुक्रवार को पहाड़पुर चौराहे पर खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच कोई वाहन टक्कर मार कर भाग गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रमेश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
पिकअप की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता घायल
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर मार्ग स्थित एक बैंक के पास शनिवार की सुबह एक पिकअप की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता बबलू कुशवाहा (35) घायल हो गए। कासिमाबाद कोतवाल राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हब्बीपुर गांव निवासी अजय कुशवाहा ने बताया कि बड़े भाई बबलू कुशवाहा सुबह घर से सब्जी लेकर कासिमाबाद जा रहे थे। बैंक के सामने विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
November 29, 2026
बहराइच गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग। -ग्रामीण गंगौली। कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के बहराइच गांव में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण धान की कटी फसल जलकर राख हो गई। 200 बोझ जल गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फसल को बचाया नहीं जा सका। हल्का लेखपाल वरुण के अनुसार, […]
November 28, 2026
गहमर गांव स्थित दुकान पर बिकता गुड़।संवाद गहमर। ठंड बढ़ने के साथ ही बाजारों में गुड़ की मांग बढ़ने लगी है। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों में शरीर दर्द, सर्दी-जुकाम और बलगम वाली खांसी की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। कई लोगों को लंबे समय तक खांसी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों और कमजोर […]
November 28, 2026
गाजीपुर। शहर कोतवाली के बड़े क्षेत्रफल और करीब 80 गांवों की कानून-व्यवस्था संभालने की चुनौती से निपटने के लिए जिले में एक और कोतवाली स्थापित करने की तैयारी तेज हो गई है। महराजगंज और नंदगंज के बीच वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के किनारे देहात कोतवाली स्थापित की जाएगी। यह जिले का 27वां थाना और आठवीं कोतवाली होगी। […]
