नया बाजार भरवारी स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भजन-कीर्तन की मधुर धुनों और बाबा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर देर रात तक गूंजता रहा। जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दर्शन-पूजन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन की प्रस्तुति के लिए प्रयागराज (इलाहाबाद) से विशेष भजन मंडली बुलाई गई थी।
इंडियन गैस एजेंसी भरवारी के संचालक गौरव केसरवानी ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की एकादशी को खाटू श्याम बाबा की विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। हर माह बाहर से भजन मंडली बुलाई जाती है। इस अवसर पर खाटू श्याम बाबा के साथ बजरंगबली का मंदिर भी आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। संवाद