रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Gonda News:सुबह छाया घना कोहरा, ठंड बढ़ी – Dense Fog Descended In The Morning; The Cold Intensified
गोंडा

Gonda News:सुबह छाया घना कोहरा, ठंड बढ़ी – Dense Fog Descended In The Morning; The Cold Intensified

November 25, 2026


Dense fog descended in the morning; the cold intensified

गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर सुबह छाया रहा कोहरा। -संवाद

गोंडा। सर्दी बढ़ने के साथ ही मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर सुबह करीब नौ बजे तक बना रहा। कोहरे की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हुई। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलना पड़ा। सुबह कामकाज के लिए घरों से निकले लोगों को भी ठंड का सामना करना पड़ा। शाम होते ही एक बार फिर धुंध छाने लगी। सर्दी बढ़ने के साथ ही ऊनी कपड़ों की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। इसके अलावा रजाई, गद्दे और कंबल की खरीदारी में भी तेजी आई है। शहर की सड़कों के किनारे दुकानदारों ने कंबल, रजाई और गद्दों की दुकानें सजा ली हैं। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X