रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur (himachal) News:घरयाणा ब्राह्मणा में धूमधाम से हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह – Tulsi-shaligram Wedding Celebrated With Great Pomp In Gharyana Brahmana
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

Hamirpur (himachal) News:घरयाणा ब्राह्मणा में धूमधाम से हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह – Tulsi-shaligram Wedding Celebrated With Great Pomp In Gharyana Brahmana

November 25, 2026


Tulsi-Shaligram wedding celebrated with great pomp in Gharyana Brahmana

घरयाणा ब्राह्मणा में तुलसी-शालिग्राम विवाह के दौरान फेरों की रस्म अदा करते आयोजनकर्ता। संवाद

अवाहदेवी/हमीरपुर। गांव घरयाणा ब्राह्मणा में मंगलवार को तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों एवं विधिविधान के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन पंडित पृथिपाल शर्मा एवं विमला देवी के घर पर किया गया।

इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भजन-कीर्तन के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विधिवत पूजन कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की सभी रस्में निभाई गईं।

महिलाओं ने मंगल गीत गाकर विवाह की खुशियां मनाईं और तुलसी माता का गुणगान किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है।

मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी शुभ अवसर पर तुलसी माता का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी के साथ करवाया जाता है। कुछ स्थानों पर यह आयोजन एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक किया जाता है।

गांव में आयोजित इस धार्मिक समारोह में महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लेकर परंपरागत संस्कृति एवं धार्मिक मान्यताओं को जीवंत बनाए रखा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X