शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरदोई

Hardoi News:चार घंटे बिजली गुल, तीन हजार उपभोक्ता परेशान – Four-hour Power Outage Leaves 3,000 Consumers Inconvenienced

November 20, 2026


हरदोई। बिजली लाइन शिफ्ट करने के कार्य के कारण मन्नापुरवा विद्युत उपकेंद्र का टाउन प्रथम फीडर बृहस्पतिवार को चार घंटे बंद रहा। दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे क्षेत्र के तीन हजार बिजली उपभोक्ता परेशान हुए। बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज, छोटे कारोबार और पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत उन परिवारों को हुई जिनकी पानी की मोटर बिजली पर निर्भर है। उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के मद्देनजर लाइनों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा था। यह कदम भविष्य में फॉल्ट और हादसों की आशंका कम करने के लिए उठाया गया। काम पूरा होने के बाद शाम को आपूर्ति सामान्य कर दी गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X