Hardoi News:सियालदह व जनता एक्सप्रेस का आंझी-शाहाबाद में होगा ठहराव – Sealdah And Janata Express Will Have A Scheduled Stop At Anjhi-shahabad
= विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर मिली ठहराव की अनुमति
= एक-एक तरफ से दोनों ट्रेनों का पहले से हो रहा था ठहराव
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शाहबाद व आस पास के इलाकों के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। आंझी रेलवे स्टेशन पर सियालदह और जनता एक्स्प्रेस के ठहराव करे दोनों रूट पर मंजूरी मिल गई है। अभी तक यह ट्रेने सिर्फ एक तरफ से ही रुकती थीं। रेल मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू को पत्र भेजकर दी गई है। सवायजपुर विधायक ने ही इन ट्रेनों काठहराव दोनों तरफ से किए जाने की मांग रेल मंत्री से की थी।
कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस का ठहराव आंझी रेलवे स्टेशन पर पहले से ही था, लेकिन सिर्फ लखनऊ की ओर जाने के लिए ही ट्रेन का टहराव था। इसी तरह जनता एक्सप्रेस मुरादाबाद की तरफ जाते समय आंझी स्टेशन पर रुकती थी। दोनों तरफ से टहराव न होने के कारण शाहाबाद, सवायजपुर, भरखनी और आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। सवायजपुर विधायक ने रेल मंत्र अश्वनी वैष्णव से मिलकर यात्रियों को हो रही समस्याओं के बारे में बताते हुए दोनों तरफ से ट्रेनों का ठहराव करने की मांग की थी। अब यह मांग पूरी हो गई है। विधायक ने रेलमंत्री का आभार जताया है।
इनसेट
क्षेत्र के लोग कर सकेंगे जम्मूतवी की यात्रा
कोलकाता-जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस से कोलकाता, बरेली, मुरादाबाद, अंबाला, लुधियाना, जालंधर और जम्मू तवी की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं, देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस से वाराणसी, अयोध्या और देहरादून समेत अन्य प्रमुख शहरों तक पहुंचना आसान होगा। इससे नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और तीर्थयात्रियों को विशेष राहत मिलेगी।
