रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hathras News:आगरा-अलीगढ़ मार्ग का होगा चौड़ीकरण, जाम से मिलेगी निजात – Agra-aligarh Road Will Be Widened, Will Get Relief From Traffic Jams
हाथरस

Hathras News:आगरा-अलीगढ़ मार्ग का होगा चौड़ीकरण, जाम से मिलेगी निजात – Agra-aligarh Road Will Be Widened, Will Get Relief From Traffic Jams

November 24, 2026


Agra-Aligarh road will be widened, will get relief from traffic jams

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग।
– फोटो : Archive

हाथरस। शहर के भीतर होकर गुजरने वाले आगरा-अलीगढ़ मार्ग का जल्द चौड़ीकरण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगला भुस से नगला उम्मेद के बीच इस मार्ग के चौड़ीकरण पर करीब ती करोड़ 53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

निर्माण कार्य शुरू होने से इस व्यस्त मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों और स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि शहर के आबादी क्षेत्र से गुजरने वाला पुराना आगरा-अलीगढ़ मार्ग यातायात के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इस मार्ग के दोनों ओर घनी आबादी होने के साथ-साथ कई प्रमुख बाजार, स्कूल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं।

सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण दिनभर इस मार्ग पर वाहनों का भारी दबाव बना रहता है। अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि वाहनों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत नहर पुल के निकट आबादी वाले एक प्रमुख भाग से की जा रही है, ताकि सबसे अधिक व्यस्त रहने वाले हिस्से में यातायात व्यवस्था को जल्द सुधारा जा सके। चौड़ीकरण के तहत सड़क की दोनों पटरियों को पक्का कर इसकी चौड़ाई बढ़ाई जाएगी, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन आसानी से पास हो सकेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X