रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:गाजियाबाद से जौनपुर आकर 10 आरोपियों ने जमीन के विवाद में की थी महिला की हत्या – Ten Accused Came From Ghaziabad To Jaunpur And Killed A Woman Over A Land Dispute
जौनपुर

Jaunpur News:गाजियाबाद से जौनपुर आकर 10 आरोपियों ने जमीन के विवाद में की थी महिला की हत्या – Ten Accused Came From Ghaziabad To Jaunpur And Killed A Woman Over A Land Dispute

November 22, 2026


Ten accused came from Ghaziabad to Jaunpur and killed a woman over a land dispute

सुजानगंज – वृद्ध महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त। संवाद

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर (पट्टीपहाड़) गांव में हिरावती देवी की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने सभी 10 आरोपियों को भटौली दुबान गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन लकड़ी और बांस की लाठियां तथा एक हॉकी बरामद किया है।

थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि परिवार में सुबेदार सिंह, खुबेदार सिंह, हवलदार सिंह और जिलेदार सिंह चार भाई थे। सुबेदार सिंह निःसंतान थे। उनके हिस्से की भूमि प्राप्त करने और उस पर कब्जे के लिए दोनों पक्षों के बीच विवाद और रंजिश चल रही थी। इस संबंध में पहले भी मारपीट हुई थी और प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश में 20 नवंबर को गाजियाबाद से गांव आकर आरोपियों ने वादी रमेश सिंह उर्फ पिंटू के परिवार के साथ मारपीट की। इसमें उनकी मां हिरावती देवी की मौत हो गई। वादी की तहरीर पर सुजानगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश सिंह, अखिलेश सिंह, अमित सिंह, अजय सिंह, मंगला सिंह, कमलेश देवी, प्रदीप सिंह उर्फ सोनू, सौरभ गौड़, सुमन देवी और आयुष सिंह शामिल हैं। इनमें नौ आरोपी सुल्तानपुर (पट्टीपहाड़) के और आयुष सिंह अमेठी जिले के पतेही गांव का निवासी है। उन्होंने बताया कि आरोपी मंगला सिंह के खिलाफ हत्या के इस मामले के अलावा साल 1984, 1992 और 1995 के चार अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। इनमें हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X