शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:वार्ड-15 की मुख्य गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ – Inauguration Of The Construction Work For The Main Street In Ward 15
अंबाला

Ambala News:वार्ड-15 की मुख्य गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ – Inauguration Of The Construction Work For The Main Street In Ward 15

November 20, 2026


Inauguration of the construction work for the main street in Ward 15

नगर पालिका बराड़ा के चेयरमैन रजत मलिक  वार्ड नंबर 15 की मुख्य गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ क

बराड़ा। नगर पालिका बराड़ा के चेयरमैन रजत मलिक ने वार्ड नंबर 15 की मुख्य गली के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद विजय छाबड़ा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। लंबे समय से प्रतीक्षित इस कार्य के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह गली सीता राम करियाना स्टोर से मदन के घर तक बनाई जाएगी। यह मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मेन रोड को दहिया माजरा रोड और बसंतपुर से जोड़ता है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X