रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:तीन करोड़ रुपये से होगा 45 स्थलों का कायाकल्प – 45 Sites Will Be Rejuvenated With Rs 3 Crore

November 25, 2026


कन्नौज। डॉ. भीमराव आंबेडकर विकास योजना के तहत जिले में समाज सुधारकों और सांस्कृतिक विभूतियों से जुड़े 45 स्थलों का कायाकल्प कराया जाएगा। इसके लिए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। संविधान दिवस पर 26 नवंबर को विकास एवं सुंदरीकरण कार्यों का शुभारंभ होगा।

डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि योजना का उद्देश्य महापुरुषों, समाज सुधारकों और सांस्कृतिक विभूतियों के योगदान को सम्मान देते हुए उनसे जुड़े स्थलों को बेहतर और आकर्षक स्वरूप प्रदान करना है। इसके तहत कन्नौज, छिबरामऊ और तिर्वा विधानसभा क्षेत्रों में 15-15 स्थलों का चयन किया गया है। इस तरह जिले में 45 स्थलों पर विकास और सुंदरीकरण के कार्य होंगे। उन्होंने बताया कि छिबरामऊ और तिर्वा विधानसभा क्षेत्रों में कार्य कराने की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है, जबकि कन्नौज विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग निर्माण एजेंसी के रूप में नामित है। संबंधित विभाग निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य कराएंगे। 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर इन कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। सभी चिह्नित स्थलों पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। साथ ही संविधान के प्रति सम्मान, जागरूकता और सांविधानिक मूल्यों के प्रसार के लिए प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी आयोजित किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X