रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kannauj News:बाइक में टक्कर मार अनियंत्रित कंटेनर ने गर्भवती को रौंदा, मौत – An Out-of-control Container Truck Struck A Motorcycle And Ran Over A Pregnant Woman, Killing Her
कन्नौज

Kannauj News:बाइक में टक्कर मार अनियंत्रित कंटेनर ने गर्भवती को रौंदा, मौत – An Out-of-control Container Truck Struck A Motorcycle And Ran Over A Pregnant Woman, Killing Her

November 24, 2026


An out-of-control container truck struck a motorcycle and ran over a pregnant woman, killing her.

फोटो :20: पूनम देवी की फाइल फोटो।

ठठिया। तिर्वा मार्ग पर निराला नगर तिराहे पर बाइक में टक्कर मारकर भाग रहे कंटेनर ने करसहा पीएचसी के निकट गर्भवती को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कंटेनर खाई में उतर गया। हादसे में बाइक सवार दो लोग और कंटेनर चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। मृतका के पति ने बताया कि नन्हे मेहमान के आने की खुशी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन पत्नी की मौत से सब खत्म हो गया।

ग्राम करसहा निवासी राकेश यादव की पत्नी पूनम देवी (45) गर्भवती थीं। परिजनों ने बताया कि दो सप्ताह बाद डॉक्टर ने प्रसव की तारीख दी थी। सोमवार सुबह पूनम पीएचसी पर परीक्षण कराने के लिए गई थीं। करीब 11.20 बजे परीक्षण कराने के बाद दवा लेकर पूनम पीएचसी से निकलीं और सवारी के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी हो गईं। उसी दौरान कंटेनर ने पूनम को रौंद दिया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर खाई में उतर गया, जिसमें गुरसहायगंज क्षेत्र के मोहल्ला रामगंज निवासी चालक रामनरेश, हेल्पर सर्वेश और अवधेश घायल हो गए।

गांव निवासी गंभीर सिंह ने बताया कि कंटेनर ने पहले निराला नगर में बाइक में टक्कर मारी थी, जिसमें ग्राम सरसई निवासी इंद्रपाल (60) और केके पाल (30) घायल हुए। आरोप लगाया कि चालक के नशे में होने के चलते हादसा हुआ है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

आनी थी नन्हे मेहमान की खुशी, आ गया मौत का पैगाम

हादसे ने मां के साथ गर्भ में पल रहे शिशु की भी जान ले ली। इसके बाद पति राकेश, चार बच्चे विष्णु, देवा, लक्ष्मी और काजल में कोहराम मच गया। हादसे से गांव में मातम छा गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X