सिकंदरपुर। फर्रुखाबाद के ग्राम गदनपुर तुर्रा के पास बुधवार सुबह आशा पब्लिक स्कूल की एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में वैन में सवार चार बच्चे घायल हो गए। वैन की स्टीयरिंग फेल होने से चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दुर्घटना हुई।
छिबरामऊ के सलेमपुर स्थित आशा पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर आ रही थी। गदनपुर तुर्रा के पास दुदियामऊ रोड पर वैन अचानक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला। उन्हें निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि यह हादसा फर्रुखाबाद क्षेत्र में हुआ था। आराध्या पाठक पुत्री आदेश पाठक, आराध्या चतुर्वेदी पुत्री अनूप कुमार चतुर्वेदी, प्रिंस चतुर्वेदी पुत्र विवेक चतुर्वेदी, अभी त्रिवेदी पुत्र सोनू त्रिवेदी घायल हुए। उपचार के बाद सभी बच्चों को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

फोटो :38: आराध्या चतुर्वेदी। संवाद

फोटो :38: आराध्या चतुर्वेदी। संवाद

फोटो :38: आराध्या चतुर्वेदी। संवाद