रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kasganj News:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद भी खुला लखनऊ जायका होटल – Lucknow Zayka Hotel Remains Open Despite Action Taken By The Food Safety Department
कासगंज

Kasganj News:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद भी खुला लखनऊ जायका होटल – Lucknow Zayka Hotel Remains Open Despite Action Taken By The Food Safety Department

November 24, 2026


कासगंज। थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आए ठंडी सड़क स्थित लखनवी जायका होटल पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की थी। होटल का खाद्य पंजीकरण निलंबित कर दिया गया था। तमाम अनियमितताएं मिलने पर प्रतिष्ठान बंद करने के आदेश दिए गए थे।

इसके बावजूद मंगलवार को दोपहर में होटल खुला रहा। शाम को शटर गिरा दिया गया लेकिन रात तक शटर उठाकर ग्राहकों को डिलीवरी की जाती रही। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ठंडी सड़क पर बिलराम गेट स्थित लखनवी जायका होटल थूक लगाकर रोटी बनाते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को चर्चा में आया था। मामले की शिकायत डीएम प्रणय सिंह तक पहुंची थी। उनके आदेश पर सहायक आयुक्त खाद्य कुलदीप सिंह ने टीम को कार्रवाई के लिए मौके पर भेजा था।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह और प्रतिमा त्रिपाठी ने टीम के साथ होटल का छापा मारा तो साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई थी। होटल में पानी की जांच, स्टाफ का मेडिकल परीक्षण और पेस्ट कंट्रोल भी नहीं कराया था। खामियों में सुधार होने तक होटल को बंद करने का आदेश दिया गया था।

मौके से बिरयानी के चावल और चिकन की ग्रेवी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद भी मंगलवार को होटल दोपहर में खुला रहा। शाम को शटर गिराकर अंदर से नॉनवेज फूड की ग्राहकों को सप्लाई की जाती है। इसे लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

वर्जन

टीम ने सोमवार को होटल के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की थी। होटल बंद रखने के संचालक को आदेश दिए थे। मंगलवार को अवकाश होने के कारण लाइसेंस निलंबन की कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इसे पूरा करके पुलिस बल के साथ होटल को बंद कराया जाएगा। – कुलदीप सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य

कासगंज में दोपहर के समय खुला लखनवी जायका होटल।- सोशल मीडिया

कासगंज में दोपहर के समय खुला लखनवी जायका होटल।- सोशल मीडिया

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X