रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:छोटी गंडक में उतराया मिला बुजुर्ग का शव – Body Of An Elderly Man Found Floating In The Chhoti Gandak River

November 24, 2026


पकवा इनार। कसया थाना क्षेत्र के सेमरा उर्फ झुंगवा गांव के सामने छोटी गंडक नदी में सोमवार को एक बुजुर्ग का शव उतराया मिला। शव की पहचान हाटा थाना क्षेत्र के देवराजपुर निवासी पारस चौहान (70 के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार पारस चौहान घर से पूजा का सामान नदी में विसर्जित करने बीते शनिवार को गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चल जाने से डूब गए। देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन की और उनके बेटे सुबास ने रविवार को कसया थाने में पिता के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

नदी में शव मिलने की सूचना पाकर कुशीनगर पुलिस चौकी प्रभारी उमेश मिश्रा और हाटा कोतवाली के एसआई शुभम वर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे जहां शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X