रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:बच्चों में ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और निमोनिया का बढ़ा प्रकोप – Increased Incidence Of Bronchitis, Asthma, And Pneumonia In Children
कौशांबी

Kaushambi News:बच्चों में ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और निमोनिया का बढ़ा प्रकोप – Increased Incidence Of Bronchitis, Asthma, And Pneumonia In Children

November 23, 2026


Increased incidence of bronchitis, asthma, and pneumonia in children

बाल रोग विभाग की ओपीडी में बच्चों की जांच करते डॉक्टर। स्रोत: डॉक्टर

मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही बच्चों में ब्रोंकाइटिस, ब्रोंकियोलाइटिस, अस्थमा और निमोनिया जैसी सांस संबंधी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को बाल रोग विभाग की ओपीडी में कुल 195 मरीज पहुंचे। इनमें ज्यादातर बच्चे सर्दी, खांसी और सांस लेने में परेशानी से पीड़ित रहे।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकेश कुमार ने बच्चों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं लिखीं और अभिभावकों को सावधानी बरतने की सलाह दी। छोटे बच्चों में सर्दी, खांसी और सांस संबंधी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ब्रोंकाइटिस और ब्रोंकियोलाइटिस में सांस की नलियों में सूजन आने से बच्चों को सांस लेने में परेशानी होती है। वहीं, अस्थमा से पीड़ित बच्चों की दिक्कत भी ठंड में बढ़ सकती है। निमोनिया होने पर तेज बुखार, खांसी और तेजी से सांस चलने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

—इनसेट—–

बच्चों को ठंड से बचाने की सलाह

डॉक्टरों के अनुसार अभिभावक बच्चों को सुबह और शाम की ठंड से बचाएं। उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर में धूल, धुएं और तंबाकू के सेवन से बच्चों को दूर रखें। बच्चों को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ दें। खांसी-जुकाम होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवा या एंटीबायोटिक न दें। बच्चे को तेज बुखार, तेजी से सांस चलने, सीने में धंसाव या दूध पीने में परेशानी हो तो तुरंत अस्पताल ले जाएं। समय पर उपचार से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X