Kotdwar News:पोस्टर प्रेजेंटेशन में चांदनी, सोनाली और हर्षित प्रथम – Chandni, Sonali, And Harshit Secure First Place In The Poster Presentation
कण्वघाटी/कोटद्वार। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे एवं नेशनल फार्मेसी वीक (एनपीडब्ल्यू) की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। साइंटिफिक पोस्टर प्रेजेंटेशन में बीफार्मा द्वितीय वर्ष की चांदनी, सोनाली और हर्षित ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में साइंटून में बीफार्मा तृतीय वर्ष के अनमोल और आकाश ने द्वितीय, रील मेकिंग में मनीष सैनी, शांतनु और चांदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने संयुक्त रूप से किया। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. मोंटू कुमार पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों के ज्ञान, रचनात्मकता और कौशल को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
