Kullu News:भुट्ठी में देव मिलन के साक्षी बने लोग – People In Bhutthi Witnessed The Divine Encounter
कुल्लू। लगवैली के भुट्ठी में देव मिलन का आयोजन श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इस दौरान देवता थान और वीर नाथ गौहरी के देव मिलन के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में हारियान और श्रद्धालु एकत्रित हुए। देव मिलन के दौरान पूरा माहौल देव आस्था से सराबोर नजर आया।
देव परंपरा के अनुसार दोनों देवताओं के मिलन के दौरान पारंपरिक विधि-विधान निभाए गए। इस अवसर पर देवलुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में देव परंपराओं का निर्वहन किया। देव मिलन के इस दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। कुल्लू की देव संस्कृति में देव मिलन का विशेष महत्व है। देवलू दलीप ठाकुर, नारायण और शिशू ने बजाता क्षेत्र की सदियों पुरानी परंपराओं, आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
