Kushinagar News:खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी – Theft Worth Lakhs After Breaking A Window
कसया। थाना क्षेत्र में बरवा फार्म के उत्तर एनएच-28 स्थित एक दुकान के गोदाम से नगदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सपहा रोड निवासी प्रवेश कुमार ने कसया थाने में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 22 नवंबर की रात चोरों ने गोदाम के पीछे का जंगला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे गोदाम पहुंचने पर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर नगदी और सामान गायब मिले। पीड़ित के अनुसार गोदाम से 32 हजार रुपये नकद, केक के छह गत्ते, चॉकलेट के 19 गत्ते, मारी बिस्किट के 30 गत्ते, रस्क के 60 गत्ते, 60 टी-शर्ट और छह कंबल चोरी हुए हैं। इसके अलावा इन्वर्टर, बैटरी, सिलाई मशीन, फ्रिज, सरसों का तेल, बर्तन, पेपर, काउंटर की चाबी और कैमरा डिवाइस भी चोर उठा ले गए। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में जांच की जा रही है।
