रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:दो सौ बोरी डीएपी के लिए 250 किसान जुटे – 250 Farmers Gathered For 200 Bags Of Dap
कौशांबी

Kaushambi News:दो सौ बोरी डीएपी के लिए 250 किसान जुटे – 250 Farmers Gathered For 200 Bags Of Dap

November 25, 2026


250 farmers gathered for 200 bags of DAP

साधन सहकारी समिति कसेंदा पर उर्वरक के लिए उमड़ी किसानों की भीड़। संवाद
– फोटो : सांकेतिक

सदर ब्लॉक के कसेंदा साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को डीएपी खाद वितरण के दौरान किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। गोदाम में महज दो सौ बोरी खाद उपलब्ध होने और किसानों की संख्या 250 से अधिक होने के कारण वितरण के दौरान धक्का-मुक्की और खींचतान की स्थिति बनी रही। खाद लेने की होड़ में किसानों के बीच कई बार कहासुनी हुई।

सचिव और किसानों के बीच भी नोकझोंक हुई। इन दिनों रबी सीजन में गेहूं की बुआई चल रही है। ऐसे में डीएपी खाद की मांग बढ़ गई है। सोमवार को समिति पर दो सौ बोरी डीएपी पहुंचने की सूचना पर मंगलवार सुबह से ही कसेंदा समेत इगुआ उर्फ काठगांव, नूरपुर हाजीपुर, रेही, बल्हेपुर, अकबरपुर मिर्जापुर, गोविंदपुर तेवारा और कादिलपुर गांव के करीब 250 से अधिक किसान पहुंच गए। किसान सुबह से ही खाद मिलने की उम्मीद में लाइन लगाकर खड़े रहे। सुबह दस बजे वितरण शुरू होते ही अपनी बारी जल्दी आने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

किसान जियालाल, त्रिभुवन और नवल किशोर का कहना है कि गेहूं की बुआई के लिए डीएपी की जरूरत है लेकिन समितियों पर पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है। एक बोरी खाद के लिए सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी कई किसानों को खाद नहीं मिली और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

—कोट—–

गोदाम में केवल दो सौ बोरी डीएपी आई थी। उपलब्ध खाद का नियमानुसार वितरण कराया गया है। – अमित मिश्रा, समिति सचिव

साधन सहकारी समिति कसेंदा पर उर्वरक के लिए उमड़ी किसानों की भीड़। संवाद

साधन सहकारी समिति कसेंदा पर उर्वरक के लिए उमड़ी किसानों की भीड़। संवाद– फोटो : सांकेतिक

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X