रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kushinagar News:हाटा सीएचसी के आसपास अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर संयुक्त टीम का छापा, एक सील – Joint Team Raids Ultrasound Centers Around Hata Chc, Seals One
कुशीनगर

Kushinagar News:हाटा सीएचसी के आसपास अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर संयुक्त टीम का छापा, एक सील – Joint Team Raids Ultrasound Centers Around Hata Chc, Seals One

November 26, 2026


Joint team raids ultrasound centers around Hata CHC, seals one

हाटा मैं बालाजी अल्ट्रासाऊंड सेंटर को सील करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारी।

सीएचसी के आसपास अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने की औचक जांच

हाटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के आसपास संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बुधवार को तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक जांच की। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही कई सेंटर संचालक शटर गिराकर मौके से चले गए। अधिकांश सेंटर बंद मिले। जांच में निर्धारित चिकित्सक की अनुपस्थिति पर बालाजी अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम हाटा मयंक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने जांच की। टीम में तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार जितेंद्र पांडेय और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय सिंह शामिल रहे। अधिकारियों ने सीएचसी के आसपास संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकांश सेंटर बंद मिले। अधिकारियों को आशंका है कि जांच की जानकारी पहले मिलने पर संचालकों ने सेंटर बंद कर दिए थे।

जांच के दौरान विनायक और बालाजी अल्ट्रासाउंड सेंटर खुले मिले। टीम ने दोनों सेंटरों के अभिलेख, चिकित्सकों की उपलब्धता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जांच की। विनायक अल्ट्रासाउंड सेंटर में अभिलेखों के अनुसार चिकित्सक मौजूद मिले। वहीं, बालाजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर निर्धारित स्त्री रोग विशेषज्ञ मौजूद नहीं मिले। इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए अधिकारियों ने सेंटर को तत्काल सील कर दिया।

जॉइंट मजिस्ट्रेट मयंक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में निर्धारित मानकों और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे सेंटरों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X